Showing posts with label joint family. Show all posts
Showing posts with label joint family. Show all posts

Sunday, 22 September 2019

परिवार

परिवार


इस बेचैन भरी भाग दौड़ में, 
एक पल ज़िन्दगी के वो भी थे , 
जब रिश्तों का मतलब दिखता था परिवार में, 
और खुश रहते थे हम जैसे भी थे 




लींन हो चुके हम दिखावे के दौर में ,
 मनोरंजन के कई साधन हमारे पास हैं ,
ये साधन तो निर्जीव हैं,
 या इन्ही से मिलती लोगों को आजकल साँस है


बड़ों की किस्से-कहानियां सुना करते थे , 
 तब संस्कार और संस्कृति रग-रग में बसते थे, 
क्या सुनहरा वक़्त था वो ज़िन्दगी का , 
जब उस दौर में हम मुस्कुराते नहीं खुलकर हँसते थे 


बेबुनियाद है ये भाग दौड़ ज़िन्दगी की , 
सुख जो परिवार में है वो मिलेगा कहाँ,
 *कुछ पल बचा लो अपनों के लिए ,
 जो पलट के देखोगे ये मिलेंगे कहाँ *


खुशनसीब हैं वो आज भी , 
 जो साथ पंगत में बैठ निवाला तोड़ते हैं , 
 भोजन तो बस एक बहाना है उनके लिए ,  
 पर वो आज भी अपनों की संगत में रिश्ते जोड़ते हैं. 


- Harshvardhan Sharma 




*मुनिश्री क्षमासागर

मजबूर : मजदूर ( A fight of Corona migrants )

मजबूर : मजदूर छोड़ के गावं के घर  जिस तरह शहर आये थे हम  आज कुछ उसी तरह  वैसे ही वापिस जा रहे हैं हम  बस फर्क इतना है ...