Showing posts with label Billions of face and there layers. Show all posts
Showing posts with label Billions of face and there layers. Show all posts

Thursday, 18 October 2018

मुखौटा

मुखौटा






सहमी सी हैं धड़कने किसी की ,

चकाचोंध है ज़िन्दगी किसी की ,

कैमरे की बात है सब ,

वरना एक जैसी है ज़िन्दगी हर किसी की,




किसी को रातोंरात चमका देगा ,

किसी को एक पल में गिरा देगा,

ये कैमरे की दुनिया है साहब ,

ये एक कहानी को तोड़कर पूरी दुनिया हिला देगा




चेहरे पर चेहरा बसा पड़ा है ,

हर शब्द में कोई राज़ छिपा पड़ा है ,

इस राज़ को सुलझा लेते ,

लेकिन हर कदम पर केमरा खड़ा है




ये चेहरों के मुखौटे कोई उतार न ले ,

कोई अपनी ही आवाज़ पहचान न ले ,

खड़े कर दिए लाखों पहरे बस इस डर में,

कोई कैमरे के अस्तित्व को जान न ले 

                                                -हर्षवर्धन शर्मा




मजबूर : मजदूर ( A fight of Corona migrants )

मजबूर : मजदूर छोड़ के गावं के घर  जिस तरह शहर आये थे हम  आज कुछ उसी तरह  वैसे ही वापिस जा रहे हैं हम  बस फर्क इतना है ...