Thursday 15 August 2019

एक राष्ट्र.... एक गान.....

एक राष्ट्र.... एक गान.....





एक राष्ट्र है एक गान है,
आसमान मे लहराता तिरंगा
   हिंदुस्तान की शान है...

आज गुलिस्ताँ भारत का महक रहा है,
परिंदा भी खुल के चहक रहा है,
आज़ादी का माहौल है ,
देश में , देश भक्ति का लहु दहक रहा है

आज हिमालय के शीर्ष पर तिरंगा है ,
हर कण हिंदुस्तान का रंग-बिरंगा है,
 राष्ट्रगान में ताल से ताल मिलाता देश ,
 ये नज़ारा अतरंगा है

 'मुकुट' से 'चरणों' तक
 भारत माता की जय जयकार है ,
 इस 73 वीं वर्षगाँठ पर
मेरा सभी शूरवीरों को  नमस्कार है


- Harshvardhan Sharma






10 comments:

मजबूर : मजदूर ( A fight of Corona migrants )

मजबूर : मजदूर छोड़ के गावं के घर  जिस तरह शहर आये थे हम  आज कुछ उसी तरह  वैसे ही वापिस जा रहे हैं हम  बस फर्क इतना है ...